16 को चिट्टे के विरोध में मैगा वॉकथॉन में लें भाग: अमरजीत सिंह

ApniKhabar

हिमाचल प्रदेश : उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी जिलावासियों और युवाओं से अपीलवि करते हुए कहा कि वे चिट्टे जैसे बेहद खतरनाक नशीले पदार्थ के विरोध में प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत 16 दिसंबर को हमीरपुर में आयोजित होने वाले मैगा वॉकथॉन में अधिक से अधिक संख्या भाग लें। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित किए जा रहे इस वॉकथॉन की अगुवाई स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे। अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भी इस मैगा वॉकथॉन के दौरान शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान से नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, अस्पताल चौक और बस स्टैंड से वापस स्कूल मैदान तक पैदल मार्च करके चिट्टा का विरोध करने का संदेश देंगे। इसमें भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों और अन्य लोगों के लिए पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी। पुलिस का प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और ब्रास बैंड अपनी शानदार प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं भरपूर मनोरंजन करेंगे।

Related Posts

महाशिवरात्रि पर घुमारवीं पहुंचे अनुराग ठाकुर, खाटू श्याम व महाशिव मंदिर में टेका माथा

ApniKhabar

ApniKhabarबिलासपुर : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं पहुंचकर खाटू श्याम मंदिर तथा महाशिव मंदिर में शीश नवाया। इस अवसर पर उन्होंने…

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…