बाल श्रम की कुप्रथा के उन्मूलन हेतु जन जागरण रैली का आयोजन

ApniKhabar

भोपाल। सागर बाल श्रम अधिनियम 1986, संशोधित अधिनियम 2016 एवं 2017 के प्रावधानों को नियोजकों एवं सामान्य जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष, जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं श्रम पदाधिकारी सागर के निर्देशानुसार जागरूकता रैली एवं जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मकरोनिया चौराहा मकरोनिया में कविता लारिया नेत्री समाजसेवी, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य चंद्रप्रकाश शुक्ला द्वारा जागरूकता रथ के साथ किया गया।

रैली मकरोनिया चौराहा से शुरू होकर रजाखेड़ी बजरिया पहुंची एवं रजाखेड़ी बजरिया से वापस मकरोनिया चौराहा पहुंची, जहां पर चंद्रप्रकाश शुक्ला के उद्बोधन के साथ रैली का समापन किया गया। रैली में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा जागरूकता रथ के साथ बैनर, तख्तियों, पंपलेट, स्टिकर्स एवं नारों के माध्यम से सभी लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया एवं बाल श्रम नियोजित नहीं करने हेतु जागरूक किया गया।

रैली के सफल आयोजन में श्रीमति कविता लारिया, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य चंद्रप्रकाश शुक्ला, महिला बाल विकास विभाग, युवा विकास मंडल एनजीओ, कृषक सेवा संघ एनजीओ, अशोका फाउंडेशन समिति एनजीओ, म.प्र. जन अभियान परिषद सागर नवांकुर संस्‍था कर्रापुर सेक्‍टर-01 अभिनयतोष महिला बाल विकास समिति सागर, चाइल्ड लाइन एनजीओ, भारतीय बीड़ी मजदूर संघ एनजीओ, के अधिकारियों एवं वॉलेंटियर एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा रैली को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

अंत में पी.के. जैन प्र. सहायक श्रम पदाधिकारी द्वारा सभी सहभागियों का आभार प्रकट करते हुए रैली का समापन किया गया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल मध्यप्रदेश सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ सोमवार को महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मुख्‍य…

मध्यप्रदेश में GST चोरी का आरोप, जांच की मांग

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि विभिन्न राज्यों से मध्य प्रदेश में संगठित रुप से जी एस टी की चोरी हो रही है। उन्होंने…