नक्सलवाद से किसी को लाभ नहीं, शांति ही विकास का मार्ग : अमित शाह

ApniKhabar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि नक्सलवाद से किसी को लाभ नहीं होता और केवल शांति ही विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने अगले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ के बस्तर मंडल को देश का सबसे विकसित आदिवासी क्षेत्र बनाने का निर्णय लिया है। श्री शाह ने कहा कि उग्रवाद ने इस क्षेत्र में विकास को बाधित किया है, लेकिन इसके उन्मूलन के बाद प्रगति का एक नया अध्याय शुरू हो जाएगा। उन्होंने प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े लोगों से हथियार डालने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील भी की।   

 बस्तर के बदलते स्वरूप का उल्‍लेख करते हुए श्री शाह ने कहा कि डर की जगह आशा ने ले ली है। उन्‍होंने कहा कि जहाँ कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, वहाँ अब स्कूलों की घंटियाँ बज रही हैं और जहाँ विकास कभी एक सपना था, वहां अब सड़कें, रेल और राजमार्ग बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक अगला बस्तर ओलंपिक आयोजित होगा, तब तक न केवल बस्तर बल्कि पूरा देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका होगा।

  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साओ और विजय शर्मा तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी उपस्थित थे। ओलंपिक में सभी सात जिलों के लगभग तीन हजार पांच सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली और उग्रवादी हिंसा से प्रभावित लोग शामिल हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…