नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश किए जारी

ApniKhabar

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जंगल से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी ने साफ कहा, अगर किसी इलाके में लेपर्ड या किसी भी जंगली जानवर का मूवमेंट बढ़ता है, तो स्थिति को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में तुरंत बदलाव किया जाए। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि जंगल क्षेत्रों में अकेले आवागमन न करें और सतर्कता बरतें। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को भी निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का मूवमेंट अधिक है, वहां ऐसी तीखी और सुरक्षा देने वाली फसलें उगाने पर विचार किया जाए, जिससे जंगली जीव खेतों की ओर आकर्षित न हों।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…