संगीत, साहित्य और नृत्य‌ से निखरेगा युवाओं का व्यक्तित्व : सकलेचा

ApniKhabar

रतलाम।

साहित्य, संगीत और नृत्य युवाओं के व्यक्तित्व को निखारता है।  सोचने, समझने और याद करने की शक्ति बढ़ाता है। व्यक्तित्व को पॉजिटिव करने के‌‌ साथ साथ उनमें संवेदना का विस्तार करता है। यह बात युवाम संस्थापक एवं संचालक शिक्षाविद् पारस सकलेचा ने कही। 

वे युवाम द्वारा नव वर्ष पर आयोजित शाम-ए-ग़ज़ल कार्यक्रम में उपस्थित संगीत-प्रेमियों को संबोधित रहे थे।

श्री सकलेचा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में ज्ञान से ज्यादा कला का महत्व है। कला के विकास के लिए युवाम पिछले 50 साल‌ से साहित्य, संगीत और नृत्य पर आधारित विभिन्न आयोजन करता रहा है।

युवाम रतलाम के संचालक धर्मेंद्र मंडवारिया ने बताया कि ऐतिहासिक गुलाब चक्कर में शाम-ए-ग़ज़ल का आयोजन किया गया। इसमें युवाम के वरिष्ठ सदस्य तथा प्रसिद्ध गायक कलाकार नयन सूभेदार के साथ अशफ़ाक़ जावेदी, जलज शर्मा तथा अल्फिया खान द्वारा मशहूर ग़ज़ल गायक मेहंदी हसन, गुलाम अली, जगजीत सिंह, आशा भोंसले, अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन तथा दानिश अलीगढ़ी की गजलों का गायन किया गया । 

इस अवसर पर पर्यावरणविद खुशाल सिह पुरोहित, डा हमीर सिंह राठौर जावरा, युवाम श्री संघ के देवांनंद खत्री, प्रकाश अग्रवाल, कमलेश कुमावत, राजेश दुबे, रमेश रावत, जावेद दानिश अलीगढ़ी, पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान, अल्पेश नागौरी , मितेश भरकुंदिया, मुशीर एहमद रेहमानी, नीलू अग्रवाल, पियूष बाफना, सहित कई ग़ज़ल प्रेमी उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का संचालन रमेश रावत एवं आभार प्रदर्शन‌ राजेश दुबे ने किया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…