कलेक्टर की अध्यक्षता में खनिज विभाग टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खनिज विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज राजस्व प्राप्ति, अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. और एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए राजस्व, पुलिस, खनिज एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से सतत कार्यवाही करें तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें।      

बैठक में बताया गया कि जिले में खनिज गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 01 अप्रैल 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक अवैध खनिज परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण के कुल 306 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें लगभग 1 करोड़ 27 लाख 18 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया तथा 1 करोड़ 26 लाख 57 हजार रुपये की वसूली की गई। इस अवधि में बड़ी संख्या में वाहनों एवं मशीनों पर कार्रवाई करते हुए 218 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 43 डंपर, 06 पोकलेन, 22 जेसीबी सहित पनडुब्बी, लोडर एवं अन्य उपकरण जब्त किए गए।      

इसी प्रकार 19 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक कुल 66 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 24 लाख 36 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया तथा लगभग 23 लाख 75 हजार रुपये की वसूली की गई। कार्रवाई के दौरान 53 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 डंपर, 7 जेसीबी एवं अन्य मशीनरी जब्त की गई। बैठक डीएफओ अर्चना पटेल, जिला खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…

नगर निगम से नक्शा रद्द, तोड़ने के आदेश: फिर क्यों जारी है निर्माण?

भोपाल ।ऐसा लगता है कि अवैध निर्माण पर कार्यवाही केवल झुग्गियों को हटाने पर ही तेजी से होती है। अगर पैसा या पावर वाले लोग अवैध निर्माण करें तो प्रशासन…