जिला अदालत परिसर के मंदिर में गूंजी शिवधुन , अधिवक्ताओं ने लिया पूजन – प्रसाद का आनंद  

ApniKhabar

भोपाल।

 राजनीति , प्रशासन ,धर्म, समाज से लेकर कोर्ट – कचहरी तक हर जगह अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी राजेश व्यास पिछले कई वर्षों से सावन माह में शिव भक्तों के लिए धार्मिक आयोजन करते रहे हैं ।

इस वर्ष भी भोपाल के जिला अदालत परिसर में गेट नंबर 1 के सामने स्थित मंदिर पर उन्होंने सावन मास में शिव आराधना के लिए विशेष प्रबंध किए ।

इस दौरान मंदिर परिसर में अभिषेक , भजन , पूजन के साथ ही प्रसादी का वितरण भी किया गया।

 यह जानकारी स्टेट बार काउंसिल के को चैयरमेन राजेश व्यास ने अपनी खबर को दी। उन्होंने बताया कि सावन सोमवार के उपलक्ष्य में हर हर महादेव मित्र मंडल द्वारा आज 21 जुलाई को जिला अदालत के मंदिर परिसर में सुबह 11:00 बजे से बाबा बर्फानी का फल-फूल – शिवप्रिया ( भांग ) से पूजन अभिषेक पंडित आर के पाण्डेय ने करवाया । 

कोलार से आई चौबे जी की भजन मंडली ने मधुर संगीत की धुन पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया।

प्रसादी में देवाधिदेव महादेव को प्रिय शिव प्रिया जिसे विजया अथवा भांग भी कहा जाता है , उसका वितरण भी किया गया ।

इस आयोजन में राष्ट्रीय युवा संगम से जुड़े पदाधिकारी और व्यास ग्रुप के सभी शुभचिंतकों के साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे वास्तविक भारत पार्टी के अध्यक्ष डॉ वरद मूर्ति मिश्रा , महासचिव संजय शुक्ला , पूर्व पार्षद संजय साहू , आबकारी विभाग के सेवानिवृत अधिकारी श्री त्रिपाठी , महेश शर्मा , बाल अधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष विभांशु जोशी, बड़ी संख्या में अधिवक्ता बंधु भी शामिल हुए ।

 इन अधिवक्ताओं में दिलीप शर्मा , युवराज व्यास , आनंद तिवारी , प्रशांत पाठक, नवीन सोनी ,सतीश अहेलिया, सतीश धनोपिया , सिद्धार्थ गुप्ता – डी सी नागर -राजेश तिवारी – शीबू दास – सोहन उमरिया , सुनील अहिरवार , हर्षदीप सिंह सोलंकी ,गोपाल वाजपेयी , राम सिंह मेहरा , सुमित ठाकुर, राजेश भार्गव, धर्मेंद्र त्रिपाठी , अनिल शर्मा, अजय राय, अमित निगम , सुनील गौतम , आशीष शर्मा , श्रीमती अमिता पाण्डेय , ‌श्रीमती भारती शास्त्री , जूही रघुवंशी , यामिनी शर्मा प्रमुख है।

उल्लेखनीय कि हर हर महादेव मित्र मंडल, राष्ट्रीय युवा संगम और व्यास ग्रुप की ओर से सावन महीने में दिनांक 28 जुलाई और 4 अगस्त को भी ठंडाई प्रसादी का वितरण मंदिर परिसर में किया जाएगा ।

आपको यह बताना जरूरी होगा कि हर हर महादेव मित्र मंडल, राष्ट्रीय युवा संगम और व्यास ग्रुप की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन , स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, हनुमान जयंती , महाशिवरात्रि , दुर्गा अष्टमी, होली – दशहरा – दीपावली, गुरुनानक जयंती, विवेकानंद , अम्बेडकर जयंती, ईद, क्रिसमस , बुद्ध पूर्णिमा, अधिवक्ता दिवस , जैसे विशेष अवसरों पर भी कार्यक्रम होते रहते हैं।

– अमिताभ पाण्डेय

Related Posts

अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन पचोर में होगा 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। राजगढ़ जिले के प्रमुख व्यापारिक नगर पचोर में, आगामी 1 फरवरी 2026 रविवार को, एक दिवसीय “निःशुल्क अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।‌  सम्मेलन…

भोपाल की ऐतिहासिक इमारतों का नाम बदलना गलत : दिग्विजय सिंह 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल नगर निगम द्वारा शहर की ऐतिहासिक इमारतों के नाम परिवर्तित किए जाने के प्रस्ताव पर कड़ा विरोध दर्ज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *