खंडवा- डुल्हार और देशगांव में “संकल्प से समाधान” शिविर आज

ApniKhabar

नागरिकों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में “संकल्प से समाधान” अभियान जारी है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि अभियान के तहत छैगांवमाखन विकासखंड के ग्राम डुल्हार और देशगांव में आज रविवार को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संबंधित पंचायत सचिवों को शिविर के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आसपास के गांवों में मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है, ताकि जरूरतमंदों तक सेवाएं सीधे पहुंच सकें।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

थांदला में लापरवाह पार्षदों की वजह से नगर बेहाल 

ApniKhabar

ApniKhabarझाबुआ। झाबुआ जिले की नगर परिषद थांदला द्वारा आज 14 मार्च 2026 को परिषद की महत्वपूर्ण बैठक होना थी। आज यहां पंद्रह वार्डों के पार्षद अपने कार्य में इतने मशगूल…

लागत से 6 गुना टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने पिटीशनर पारस सकलेचा की लेबड जावरा, जावरा नयागांव, टोल रोड पर लागत से कई गुना वसूली को लेकर‌ इन्दौर हाईकोर्ट द्वारा पिटीशन को खारिज…