खजुराहो- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभागों के कामकाज की समीक्षा बैठक लेंगे

ApniKhabar

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार से खजुराहो में सरकार का दो दिवसीय मंथन शुरू हो होगा। “विरासत की गोद में विकास का विज़न” और “बुंदेलखंड के विकास को लगेंगे पंख” थीम के तहत मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में मौजूद रहेगा। आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएँगी , जिनमें खाद्य नागरिक आपूर्ति, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, एमएसएमई, राजस्व, नगरीय विकास, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण और खनिज विभाग शामिल हैं। कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इसी दिन छतरपुर जिले के राजनगर में सती की मढ़िया पर आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में दिसंबर माह की राशि अंतरित करेंगे।

 

Related Posts

गेहूं कटाई पर कलेक्टर सख्त: स्ट्रॉ रीपर अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

ApniKhabar

ApniKhabarजिले में गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की कटाई का कार्य आगामी दिनों में प्रारंभ होने जा रहा है। कुछ कृषकों द्वारा गेहूं फसल की कटाई कंबाइन हार्वेस्टर से कराई…

शिवपुरी- नरवाई जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित, किसानों को किया जा रहा है जागरूक

ApniKhabar

ApniKhabarशिवपुरी जिले में कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में नरवाई जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। इसी क्रम में कृषि विभाग ने जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। विभागीय अधिकारियों और…