भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी

ApniKhabar

भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति जारी है। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 18 दिसंबर तक चलने वाले इस संयुक्त अभ्यास में इन दिनों दोनों सेनाएं अंतर संचालन  और परिचालन तत्परता बढ़ाने से संबंधित कई तरह की गतिविधियों का अभ्यास कर रहे हैं। इसके तहत AMAR ड्रिल, हेलीकॉप्टर स्लिथरिंग, कम ऊंचाई से MI-17 हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने और खास ट्रेनिंग के जरिये काउंटर IED की जानकारी शामिल है। 

साथ ही विशेष प्रशिक्षण सुविधाओं के जरिये आजकल के परिचालन वातावरण से संबंधित स्किल को मजबूत बनाया जा रहा है। बटालियन और कंपनी स्तर के अगली पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों का संयुक्त प्रदर्शन भी अभ्यास का हिस्सा है। फिटनेस और तालमेल की गतिविधियों के अंतर्गत योग और दोस्ताना खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया जा रहा है। 5 दिसंबर से शुरू हुआ संयुक्त अभ्यास हरिमौ शक्ति वास्तविक प्रशिक्षण और साझा अनुभवों के जरिये भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच पेशेवर संबंधों, आपसी विश्वास और रक्षा सहयोग को बढ़ा रहा है।

Related Posts

फिट इंडिया, संडे ऑन साइकिल का आयोजन MANIT में होगा 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल ।           आगामी 11 जनवरी को सुबह 6 बजे भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी परिसर ( मैनिट) में फिट इंडिया संडे ऑन…

अनुभूति मेलोडी फॉरएवर : एक शाम सदाबहार गीतों के नाम 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आ रहा है अनुभूति मेलोडी फॉरएवर।  इस संस्था द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से कैंपियन स्कूल…