खाद्य पदार्थों के विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिये नमूने

ApniKhabar

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये नमकीन, मिठाई, मावा, पनीर विक्रय प्रतिष्ठानों का आज बुधवार को भी निरीक्षण किया गया तथा परीक्षण हेतु नमूने लिये गये। निरीक्षण के दौरान रांझी स्थित रजवाड़ी स्वीट्स से गुझिया एवं मावा कतली, नर्मदा डेयरी से मावा एवं पनीर, रामपुर स्थित राजस्थान मिष्ठान्न भण्डार से नमकीन, बेस्ट बंगाल स्वीट्स से खोवा बर्फी एवं बेसन के लड्डू, सत्यनारायण गुजराती नमकीन से नमकीन, कटंगी रोड स्थित ओम बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार से खोवा एवं पतीशा, सदर बाजार स्थित बालाजी स्वीट्स से खोवा बर्फी एवं कलाकंद, तिलवारा स्थित कृष्णा स्वीट्स एण्ड नमकीन से मावा बर्फी एवं नारियल बर्फी तथा केक टेडर्स से नमकीन एवं केक के नमूने लिये गये ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार निरीक्षण में मौके पर ही दुग्ध उत्पादों मावा, घी, पनीर आदि का प्राथमिक परीक्षण भी किया गया। प्राथमिक परीक्षण में यूरिया, डिटर्जेंट तथा स्टार्च एवं शक्कर की उपस्थिति नहीं पायी गई।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाई तथा नमकीन आदि के निर्माण तथा संग्रहण की प्रक्रिया में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रावधानों का पालन करने के निर्देश खाद्य पदार्थों के कारोबारियों को दिये गये हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल मध्यप्रदेश सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ सोमवार को महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मुख्‍य…

मध्यप्रदेश में GST चोरी का आरोप, जांच की मांग

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि विभिन्न राज्यों से मध्य प्रदेश में संगठित रुप से जी एस टी की चोरी हो रही है। उन्होंने…