भारत-सऊदी अरब के बीच हुआ वीजा छूट समझौता

ApniKhabar

भारत और सऊदी अरब ने रियाद में एक द्विपक्षीय वीजा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों देशों के राजनयिक, विशेष और आधिकारिक पासपोर्टधारकों को कम अवधि की आधिकारिक यात्राओं के लिए वीज़ा से आपसी छूट मिलेगी।

समझौते पर भारत के राजदूत सुहेल एजाज खान और सऊदी विदेश मंत्रालय के उप मंत्री अब्दुलमजीद बिन राशिद अलस्मरी ने हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य भारत–सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद के तहत आधिकारिक यात्राओं को आसान बनाना और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। वीज़ा छूट से दोनों देशों के अधिकारियों की आवाजाही सुगम होगी और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है।

Related Posts

बीएसएनएल जनता में अपनी साख बनाएं : शर्मा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । भारतीय जनता पार्टी के भोपाल सांसद आलोक शर्मा एवं राजगढ़ सांसद रोडमल नागर की अध्यक्षता में बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बीएसएनएल के…

निर्मला सीतारमण ने की नॉर्वे की संसद में वित्त समिति के प्रमुख से मुलाकात

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नॉर्वे की संसद में वित्त समिति की प्रमुख तूवा मोफलेग (Tuva Moflag), ईएफटीए समिति की उप-प्रमुख ट्रीन संडनेस (Trine Lise Sundnes)…