जबलपुर में नाले के पानी से सिंचाई रोककर खेतों से पंप जब्त

ApniKhabar

नाले के पानी का उपयोग कृषि और सब्जियों की सिंचाई करने वालों के खिलाफ आज मंगलवार को भी जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई जारी रही। मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने करमेता, रेगवां और कचनारी गाँवों में कार्रवाई की और मौके पर पंप सेट जब्त किये, जिनका उपयोग नाले के प्रदूषित जल को खेतों तक सिंचाई के लिये पहुंचाने किया जा रहा था।

संयुक्त दल ने कार्रवाई के दौरान खेतों की मिट्टी, उगाई गई सब्जियों और नाले के पानी की गहन जांच के लिए सैंपल भी एकत्रित किए। इन सैंपलों को संबंधित विभागों की प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा ताकि पानी और उपज में प्रदूषण के स्तर का पता लगाया जा सके।

स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने पूरी कार्यवाही का पंचनामा भी तैयार किया। कार्रवाई में उपायुक्त संभव अयाची, उप संचालक उद्यानिकी डॉ नेहा पटेल, नायब तहसीलदार नीलू बागरी, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, लेब टेक्नीशियन उमेश द्विवेदी इशिता राजपूत और डॉ पूनम चक्रवर्ती सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

फिट इंडिया, संडे ऑन साइकिल का आयोजन MANIT में होगा 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल ।           आगामी 11 जनवरी को सुबह 6 बजे भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी परिसर ( मैनिट) में फिट इंडिया संडे ऑन…

अनुभूति मेलोडी फॉरएवर : एक शाम सदाबहार गीतों के नाम 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आ रहा है अनुभूति मेलोडी फॉरएवर।  इस संस्था द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से कैंपियन स्कूल…