ग्वालियर में 3.33 लाख मतदाताओं के मामलों की सुनवाई

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत नो मैपिंग और लॉजिकल एरर वाले 3,33,168 मतदाताओं के प्रकरणों के निराकरण के लिए नोटिस जारी कर उनके घरों पर पहुंचकर बीएलओ आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर रहे हैं।

कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देश पर जिले की सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अन्तर्गत नो-मैपिंग और लॉजिकल एरर वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई द्वारा किया जा रहा है।

रविवार को समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ ने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को उनके नोटिस तामील कराए। साथ ही मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज उनसे मौके पर प्राप्त किए।

आयोग के निर्देशानुसार इन मतदाताओं की सुनवाई का कार्य 14 फरवरी तक पूर्ण किया जाकर फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…

नगर निगम से नक्शा रद्द, तोड़ने के आदेश: फिर क्यों जारी है निर्माण?

भोपाल ।ऐसा लगता है कि अवैध निर्माण पर कार्यवाही केवल झुग्गियों को हटाने पर ही तेजी से होती है। अगर पैसा या पावर वाले लोग अवैध निर्माण करें तो प्रशासन…