गुना- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का गुना जिले में प्रचार-प्रसार

भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का गुना जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रमिक इसका लाभ प्राप्त कर सकें। 

इस योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक- जैसे निर्माण श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, खेतिहर मजदूर, दर्जी, मोची, नाई, कूड़ा बीनने वाले, मछुआरे आदि- नाममात्र मासिक अंशदान जमा कर 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात ₹3000/- प्रति माह सुनिश्चित पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

अंशदान की राशि आयु के अनुसार निर्धारित होती है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा समान अंशदान किया जाता है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जागरूकता हेतु जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, श्रम विभाग कार्यालयों एवं विभिन्न शिविरों के माध्यम से पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

क्लोरीन गैस के रिसाव से परेशान हुए लोग, अब स्थिति सामान्य

झाबुआ । जिले के थांदला नगर स्थित वाटर वर्क्स प्लांट में 3 अप्रैल 2026 को आरओ प्लांट से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसके कारण थोड़े समय…

शिक्षकों के हित में टी.ई.टी. अनिवार्यता पर पुनर्विचार हो: दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। दिनांक 3 अप्रैल 2026 को लिखे इस पत्र में प्रदेश के…