राज्यपाल श्री पटेल बच्चों के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल

ApniKhabar

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकप्रिय कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा”  को छात्र-छात्राओं के साथ लोक भवन में देखा। इस अवसर पर लोक भवन के जवाहर खण्ड में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और लोक भवन परिसर में रहने वाले परिवारों के बच्चे उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम अभूतपूर्व है। देश के प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद सार्थक और नवाचारी है, जो विद्यार्थियों को जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देता है। चुनौतियों के समाधान के लिए नई प्रेरणा और आत्मबल प्रदान करता है। परीक्षा काल के दौरान आने वाली चुनौतियों और कठिनाईयों को दूर करने के तरीके और तकनीक बताता है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं है। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा से जुड़े तनाव का प्रबंधन सिखाता है। यह जीवन में संतुलन, अनुशासन और आत्मबल विकसित करने का मार्गदर्शन भी देता है। तनाव मुक्त रहना, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना और सोच को सकारात्मक बनाने की प्रेरणा उज्जवल भविष्य निर्माण का रास्ता है।

Related Posts

रायगढ़ पुलिस ने 29 किलो गांजे के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ApniKhabar

ApniKhabarरायगढ़ पुलिस ने पाकरगांव अटल चौक के पास एक कार से उनतीस किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी कार…

रायसेन- जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज

ApniKhabar

ApniKhabarपारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने रायसेन में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज 02 मार्च को रायसेन, 01 मार्च की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज…