apnikhabar.co.in
HomeArt

मां पर बनाए मनमोहक चित्र, प्रदर्शनी का आज हुआ समापन

May 17, 2026 · Editor

भोपाल।

भोपाल में बड़े तालाब के किनारे स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मां पर केन्द्रित चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इसमें अनेक वरिष्ठ और कनिष्ठ कलाकारों ने भागीदारी की और अपने बनाए चित्रों का प्रदर्शन किया। पिछले 15 दिनों से आम जनता के लिए यह प्रदर्शनी खुली रही है। आज 16 मई 2026 को इसका समापन हुआ।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के निदेशक अमिताभ पांडे, डॉक्टर सुषमा श्रीवास्तव, डॉक्टर रेखा भटनागर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

– विजयलक्ष्मी पाण्डेय

Related News