एक साल बाद भी अंधेरे में 78 लाख की लूट

ApniKhabar

Janjgir, February 5 : जांजगीर जिले के खोखरा गांव में शराब की कैश कलेक्शन राशि 78 लाख रुपये की लूट के मामले का एक साल बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। जिले के इस सबसे बड़े लूटकांड की जांच को तेज करने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने 25 पुलिसकर्मियों की एक विशेष जांच टीम गठित की है। यह स्पेशल टीम उन इलाकों की बारीकी से जांच करेगी,

जिन रास्तों से लुटेरे फरार हुए थे। लूटकांड की जांच की जिम्मेदारी जांजगीर की सीएसपी योगिताबाली खापर्डे को सौंपी गई है। टीम में सिटी कोतवाली, शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना के थाना प्रभारी भी शामिल किए गए हैं। 

एसपी विजय पांडेय ने बताया कि लूटकांड की जांच नए सिरे से शुरू की गई है और बदमाशों के संभावित छिपने के स्थानों, जिन्हें पुलिस की भाषा में “ब्लैकहोल एरिया” कहा जा रहा है, वहां सघन तलाशी और जांच की जा रही है।

दरअसल, 14 जनवरी 2025 को खोखरा गांव की शराब दुकान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कैश कलेक्शन की 78 लाख रुपये की राशि लूट ली थी। लूट के दौरान बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड के पैर में गोली मार दी थी। वारदात के दौरान बदमाशों द्वारा पिस्टल लहराने के दृश्य सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। इसके अलावा, नहर के रास्ते फरार होते बाइक सवार दोनों बदमाश भी कैमरों में दिखाई दिए थे।

जिले के इस सबसे बड़े लूटकांड का अब तक खुलासा नहीं हो पाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच को नई रणनीति के तहत दोबारा शुरू किया है। गठित विशेष टीम बदमाशों के फरार होने वाले क्षेत्रों और आसपास के गांवों में सुराग जुटाने का काम कर रही है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

सीएम विष्णुदेव साय ने अमित शाह के नक्सलवाद मुक्त भारत संकल्प का समर्थन किया

ApniKhabar

ApniKhabarकेन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अनुच्छेद-तीन सौ सत्तर हटने के बाद से कश्मीर, पूर्वोत्तर और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों से हिंसा अस्सी प्रतिशत कम हो गई है। उन्होंने…

विश्व रेडियो दिवस आज, रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

ApniKhabar

ApniKhabarआज विश्व रेडियो दिवस है। इस अवसर पर, प्रसार भारती और यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।…