apnikhabar.co.in

लघु उद्योग भारती मालवा अंचल की बैठक में हुई आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

May 17, 2026 · Editor

भोपाल।

विगत दिनों उज्जैन में लघु उद्योग भारती मालवा अंचल क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की 34 इकाइयों के लगभग 200 उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।

बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं म.प्र. प्रभारी ताराचंद गोयल, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष समीर मूंदरा एवं मध्य क्षेत्र समन्वयक वज्जू भाई बगासिया ने संगठन विस्तार, महिला कार्य, युवा रोजगार, तकनीकी नवाचार एवं आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देकर रोडमैप तैयार किया।

इस अवसर पर राजगढ़ इकाई से जिला अध्यक्ष अंशुल श्रीमाल, उपाध्यक्ष रामगोपाल राठौड़ खुजनेर, सचिव आकाश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी मयंक जैन ,उपाध्यक्ष नर्सिंग लववंशी, शैलेश व्यास, पवन सोंधिया, एवं नारायण बैठक में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी, अंचल अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, अंचल सचिव श्रीमती सीमा मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ साथीगण और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन श्रीमती सीमा मिश्रा और राजेश गर्ग ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती तृप्ति वैद्य ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र भाटी रहे।

आगामी दिनों में लघु उद्योग भारती की सामाजिक गतिविधियां मालवा क्षेत्र के विभिन्न जिलों में बढ़ेंगी। इसका लाभ समाज के युवाओं, महिलाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा।

– अमिताभ पाण्डेय

Related News