प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री

ApniKhabar

मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास से प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री इंदौर जिले के महू  में 85 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महू  में 100 बिस्तरों के नए अस्पताल और नगर परिषद को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की।

इस अवसर पर नानाजी देशमुख पर्यटक स्थल, सांदीपनि मॉडल स्कूल तथा चंद्रशेखर आजाद सरोवर का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विस्तार से क्षेत्र का समग्र विकास होगा और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

सीएम ने कहा कि आने वाले समय में महू-खंडवा रेलवे लाइन प्रारंभ होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को गति भी मिलेगी। सीएम ने कहा कि शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को राज्य सरकार दूध उपलब्ध कराने जा रही है।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह की बहनों को सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…

थांदला में शुरू हुआ नवीन पानी की टंकी का निर्माण

ApniKhabar

ApniKhabarझाबुआ।मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला शहर कोछोटी काशी के रूप में जाना जाता है।थांदला नगरीय क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवम् प्रेशर की कमी को नई पानी की टंकी को…