शिमला में आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन विसंगतियों और सुविधाओं को लेकर सौंपा मांगपत्र

ApniKhabar

सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन, प्रोजेक्ट कमेटी शिमला ने वेतन विसंगतियों और अतिरिक्त कार्यभार को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय निदेशक को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

कर्मियों का कहना है कि उनसे लगातार अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है, जबकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करवाई जा रहीं। उनका आरोप है कि केंद्र और प्रदेश सरकार से मिलने वाला वेतन समय पर जारी नहीं होता, जिससे कई-कई महीनों तक भुगतान लंबित रहता है और उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

आंगनबाड़ी कर्मियों ने बताया कि पुराने और खराब मोबाइल फोन, लंबित रिचार्ज भुगतान, स्टेशनरी व किचन सामग्री की कमी, कम ढुलाई दर और प्रोत्साहन राशि में देरी के कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यूनियन की प्रमुख मांग है कि जब तक विभाग द्वारा नए स्मार्ट फोन या टैबलेट उपलब्ध नहीं करवाए जाते, तब तक ऑफलाइन कार्य बंद किया जाए। उनका कहना है कि पोषण ट्रैकर से संबंधित तकनीकी समस्याओं और अन्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग कार्यों में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मांगपत्र में सीबीई इंसेंटिव को ऑफलाइन बिल के आधार पर देने, पोषण ट्रैकर की तकनीकी खामियों को दूर करने, गैस सिलेंडर, वर्दी भत्ता, मेडिकल अवकाश, छुट्टियां तथा आयुष्मान कार्ड में पूरे परिवार को शामिल करने जैसी मांगें भी प्रमुखता से उठाई गई हैं। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

प्रधानमंत्री से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश संबंधी अनेक योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।इस मुलाकात के…

शिप्रा तट पर हुआ पूजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarमहाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित विक्रम उत्सव 2026 का मुख्य कार्यक्रम 19 मार्च को शाम 7 बजे शिप्रा तट पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर…