राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि शेख मुशर्रफ ने गत दिवस अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में सिविल अस्पताल में ई सी जी मशीन लगवाने एवं अन्य चिकित्सा की सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की गई है।

श्री मुशर्रफ ने बताया कि सारंगपुर सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों की स्वीकृति होने के बावजूद पर्याप्त डॉक्टर नहीं है और ई सी जी मशीन नहीं होने के कारण दिल की बीमारी से संबंधित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए अस्पताल में तत्काल एक मशीन की स्थापना कराई जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी अंजुम खटानी , चंदर सिंह परमार, जयसिंह बेस अखलाक मेल , सैय्यद अजहर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गुरूवार को भोपाल में उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदेश में ही मिले और विदेश जाने की आवश्यकता…
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रसाद नड्डा ने 10 दिसंबर 2025 को गुजरात के सांसदों से तपेदिक मुक्त भारत की दिशा में किया जा रहे…
