दिल्ली दंगा साज़िश मामला : आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

ApniKhabar

नई दिल्ली : दिल्ली दंगों की कथित साज़िश मामले में गिरफ्तार उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य आरोपियों की ज़मानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले पर पहले भी कई बार सुनवाई हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। 

दिल्ली पुलिस के अनुसार 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से पहले हिंसा की एक बड़ी साज़िश रची गई थी। इसी आरोप के आधार पर पुलिस ने उमर खालिद, शरजील इमाम और कई अन्य लोगों को UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया था। 

आरोपियों का कहना है कि उनके खिलाफ सबूत कमजोर हैं और वे बिना ट्रायल पूरा हुए लंबे समय से जेल में बंद हैं, इसलिए उन्हें ज़मानत मिलनी चाहिए। लेकिन पुलिस का दावा है कि उनके पास साज़िश के मजबूत सबूत हैं और ज़मानत से जांच प्रभावित हो सकती है।

Related Posts

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…

सीआईएसएफ की वंदे मातरम तटीय साइकिल जागरूकता रैली राष्ट्रीय एकता के प्रति कर रही है जागरूक

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सी.आई.एस.एफ की वंदे मातरम तटीय साइकिल जागरूकता रैली आज पुद्दुचेरी पहुंच कर आगे की यात्रा पर रवाना हो गई। पुद्दुचेरी के राष्ट्रीय कैडेट कोर-एन.सी.सी ग्रुप कमांडर कर्नल…