जिला स्तरीय शांति की बैठक में सम्मिलित गणमान्य नागरिकों द्वारा अवगत कराया गया कि इस वार 3 मार्च को चन्द्रग्रहण होने के कारण होली का त्यौहार 3 मार्च को नहीं मनाया जाकर 4 मार्च 2026 को मनाया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्ड़ाधिकारी दतिया स्वप्निल वानखड़े द्वारा पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 4 मार्च, बुधवार को होली, 5 मार्च, गुरूवार भाईदूज होली और 29 अक्टूबर 2026 गुरूवार करवाचौथ का स्थानीय अवकाश घोषित किया है।





