थांदला में शुरू हुआ नवीन पानी की टंकी का निर्माण

ApniKhabar

झाबुआ।
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला शहर को
छोटी काशी के रूप में जाना जाता है।
थांदला नगरीय क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवम् प्रेशर की कमी को नई पानी की टंकी को जरुरी माना जा रहा था। इस संबंध में नागरिकों ने मांग भी की थी जिसको अब स्वीकृति मिल गई है।


जल प्रदाय हेतु टंकी के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवम् विकास मंत्रालय द्वारा अमृत 2.0 के क्रियान्वयन हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी पी आर) तैयार की गई।


अमृत 2.0 परियोजना हेतु शासन स्तर से शुभ कन्सलटेंट एंड टेक्नोक्रेट रायपुर को नियुक्त किया गया है।


जल प्रदाय योजना की स्वीकृति परिषद द्वारा पारित संकल्प क्रमांक 04 दिनांक 11/01/23 को स्वीकृति प्रदान की गई। राज्य स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा राशि रूपये 03.14 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की जा कर विधिवत ई टेंडरिंग द्वारा जे.एस.के. कंस्ट्रक्शन सूरत से अनुबंध की कार्यवाही कर दिनांक 03/09/24 को संबंधित फर्म को कार्य आदेश जारी किया गया ।


संबंधित फर्म द्वारा थांदला शहर के वार्ड क्रमांक 09 सुलभ शौचालय के समीप शासकीय भूमि का चयन कर ठेकेदार द्वारा मिट्टी परीक्षण करवाया गया एवं ड्राइंग/डिजाइन तैयार करवाई जा कर अनुमोदन हेतु वरिष्ठ कार्यालय को भेज दिया गया है।


संबंधित ठेकेदार द्वारा मौके पर ही खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया था खुदाई के दौरान लगभग 04 मीटर गाद (दलदल) आने से अधीक्षण महोदय इंदौर संभाग इंदौर एवं टी.एल. एस.टी.सी.पी.डी.एम. सी. इंदौर को अवगत कराया गया ।


कार्य स्थल पर गाद आने से स्थल परिवर्तन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।


अधीक्षण यंत्री इंदौर एवं टी.एल.एस.टी.सी. पी.डी.एम.सी. इंदौर के निर्देश अनुसार आर.ई. पी.डी.एम.सी. निकाय की टीम एवं जे.एस.के. कंस्ट्रक्शन सूरत की टीम द्वारा निकाय के स्वामित्व की वार्ड क्रमांक 15 स्थित फिल्टर प्लांट परिसर की भूमि पर टंकी निर्माण हेतु स्थल का चयन किया, जा कर नवीन चयनित भूमि पर मिट्टी परीक्षण किया जा कर नवीन ड्राइंग डिजाइन करवाई गई एवं वरिष्ठ कार्यालय इंदौर प्रेषित की गई ।

इसके पश्चात ही नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा नवीन चयनित टंकी निर्माण के स्थल की ड्राइंग डिजाइन अनुमोदन कर निकाय में प्रेषित की गई जिसके उपरांत निकाय द्वारा चयनित स्थल पर टंकी निर्माण का कार्य प्रारंभ हो कर उत्तरों तर प्रगति से कार्य सुचारु रूप से निर्बाध गति से चल रहा है।

गौरतलब है की अमृत 2.0 योजना की लागत 03.14 है जिसमें से 27.75 लाख की पानी की टंकी का निर्माण किया जाना है।


स्मरण रहे की टंकी निर्माण के स्थान परिवर्तन को ले कर परिषद में बीते दिनों से अन्य स्थान पर टंकी निर्माण हेतु आपत्ति ली जा रही थी किंतु नगर विकास एवं टंकी निर्माण हेतु जारी की गई राशि का सही उपयोग नगर के वाशिंदों के हित में हो।

– सुधीर शर्मा

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…