सीएम विष्णुदेव साय ने अमित शाह के नक्सलवाद मुक्त भारत संकल्प का समर्थन किया

ApniKhabar

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अनुच्छेद-तीन सौ सत्तर हटने के बाद से कश्मीर, पूर्वोत्तर और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों से हिंसा अस्सी प्रतिशत कम हो गई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब इन क्षेत्रों से हिंसा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। दिल्ली पुलिस के उनयासीवें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री शाह ने कहा कि माओवादी आतंक हमेशा से देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती रहा है।

माओवादी आतंकवाद हमेशा से देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ी चुनौती माना जाता था। मगर मुझे दिल्ली की जनता के माध्यम से देश को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हम माओवादी क्षेत्रों को हमेशा के लिए नक्सलवाद से मुक्त करने के बहुत नजदीक है। मैं देश की जनता को फिर से एक बार विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 31.03.2026 को पूरे देश को हम माओवादी हिंसा से मुक्त करने में सफल होंगे।  

इस बीच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया में कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दृढ़ संकल्प देश की आंतरिक सुरक्षा और स्थायी शांति के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार समन्वय के साथ इस वर्ष इकतीस मार्च से पहले देश को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

विश्व रेडियो दिवस आज, रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

ApniKhabar

ApniKhabarआज विश्व रेडियो दिवस है। इस अवसर पर, प्रसार भारती और यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।…

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सल अभियान की करेंगे समीक्षा

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर हवाई अड्डे पर…