गायत्री परिवार के तत्वाधान में भोपाल में बाल प्रबोधन कार्यक्रम, स्वास्थ्य-स्वच्छता व संस्कारों का संदेश

शांतिकुंज के तत्वावधान और गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के मार्गदर्शन में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित आयोजन

भोपाल । अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में व गायत्री शक्ति पीठ भोपाल के मार्गदर्शन में युवा चिकित्सा प्रकोष्ट के नेतृत्व में रविवार, 8 फरवरी को मासिक कार्यक्रम के दूसरे सप्ताह में बाल प्रबोधन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और संस्कारों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. दयानंद समेले सहित चिकित्सक दल से डॉ. मोनिका, डॉ. हेमलता एवं डॉ. अंशु नेमा उपस्थित रहे। व्यवस्था एवं सहयोग में बलराम, पंकज, पंकेश, मदन समेले, जी.डी. चौहान, मुकेश, भुवनेश्वर सहित समर्पित कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के डेली रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण से हुई, जिसमें अभिभावकों को बच्चों के संतुलित खान-पान एवं दिनचर्या की उपयोगी जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता आधारित रोचक गतिविधियाँ करवाई गईं, जिससे वे सहज रूप से स्वस्थ जीवन के नियम समझ सकें।

बच्चों को एक्यूप्रेशर पार्क, आयुर्वेद वाटिका एवं गायत्री मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया, जहां स्वच्छता और प्रकृति से जुड़ाव का महत्व बताया गया। माता जी द्वारा लगाए गए वृक्ष के समीप बच्चों को “स्वच्छता से स्वास्थ्य” का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ। उपस्थित अभिभावकों एवं सहभागियों ने कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे संस्कारपूर्ण आयोजनों से जुड़ने की सहमति व्यक्त की।

– अभिषेक परमार ( रिपोर्टिग जर्नलिस्ट )

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…

नगर निगम से नक्शा रद्द, तोड़ने के आदेश: फिर क्यों जारी है निर्माण?

भोपाल ।ऐसा लगता है कि अवैध निर्माण पर कार्यवाही केवल झुग्गियों को हटाने पर ही तेजी से होती है। अगर पैसा या पावर वाले लोग अवैध निर्माण करें तो प्रशासन…