मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती पर किया स्मरण

भोपाल: भारत को स्वतंत्रता दिलाने और स्वतंत्रता उपरांत एक सशक्त भारत की बुनियाद रखने में कई महापुरुषों का योगदान है। इन महापुरुषों में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन(Dr Zakir Hussain) का नाम अग्रणी पंक्ति में शुमार हैं। डॉ जाकिर हुसैन की जयंती के अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव(Dr. Mohan Yadav) ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन को जयंती पर नमन किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिय एक्स(X) पर अपने संदेश में लिखा, महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. जाकिर हुसैन जी की जन्म जयंती पर कोटिशः नमन करता हूं। सामाजिक न्याय एवं एकता के लिए किये गए आपके कार्य एवं शिक्षा के माध्यम से आधुनिक भारत के निर्माण में आपकी भूमिका को देश सदैव स्मरण रखेगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…

नगर निगम से नक्शा रद्द, तोड़ने के आदेश: फिर क्यों जारी है निर्माण?

भोपाल ।ऐसा लगता है कि अवैध निर्माण पर कार्यवाही केवल झुग्गियों को हटाने पर ही तेजी से होती है। अगर पैसा या पावर वाले लोग अवैध निर्माण करें तो प्रशासन…