केंद्र ने जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर किए

ApniKhabar

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि जनगणना 2027 दो चरणों में कराई जाएगी। यह देश की 16वीं और आजादी के बाद से 8वीं जनगणना होगी। श्री वैष्‍णव ने कहा कि भारत की जनगणना विश्‍व की सबसे बड़ी प्रशासनिक और सांख्‍यिकीय प्रक्रिया है। इसके तहत जातिगत गणना भी कराई जाएगी। श्री वैष्‍णव ने कहा कि यह पहली डिजिटल जनगणना होगी। एंड्रॉइड और आई ओ एस दोनों मोबाइल एप्लिकेशन के माध्‍यम से डेटा संग्रह किया जाएगा। श्री वैष्‍णव ने कहा कि जनगणना कार्य में तीस लाख कर्मियों को लगाया जाएगा।

जनगणना 2027 में देश की पूरी आबादी को शामिल किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्‍येक घर तक जनगणना कर्मी पहुंचेंगे। श्री वैष्‍णव ने बताया कि मंत्रिमंडल ने कोयला संपर्क नीति-कोल सेतु में सुधार को मंजूरी दे दी है। उन्‍होंने कहा कि भारत कोयला क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…