बिलासपुर अन्वेल्ड: टूरिज्म कैलेंडर 2026 का उपायुक्त राहुल कुमार ने किया विमोचन

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): जिला प्रशासन बिलासपुर ने जिले में पर्यटन को नई दिशा प्रदान करने को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने आज  बिलासपुर अन्वेल्ड: टूरिज्म कैलेंडर 2026 का औपचारिक विमोचन किया। इस विशेष वार्षिक कैलेंडर में वर्ष 2026 के दौरान जिले में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली प्रशासनिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत और व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत किया गया है।

इस कैलेंडर में बिलासपुर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, पारंपरिक मेलों, त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों को विशेष रूप से समाहित किया गया है। इसके माध्यम से जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को एक समग्र स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पर्यटकों, शोधकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को वर्ष भर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी एक ही मंच पर सुलभ रहेगी।

जिला प्रशासन ने कैलेंडर को आकर्षक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए बिलासपुर के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के मनमोहक छायाचित्रों को भी स्थान दिया है। प्रशासन ने इस कैलेंडर को केवल एक सूचना दस्तावेज तक सीमित न रखकर, जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ पर्यटन विकास को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम भी बनाया है।

इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से जहां लोगों को जिले में समय-समय पर आयोजित होने वाले मेलों, उत्सवों, त्योहारों आदि की जानकारी सहजता से उपलब्ध रहेगी, वहीं पर्यटन संबंधी जानकारी से पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होने से न केवल पर्यटन व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विविधता इसे पर्यटन की दृष्टि से एक विशिष्ट एवं अत्यंत महत्वपूर्ण जिला बनाती है तथा यह कैलेंडर इन सभी विशेषताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

किन्नौर, ‌हिमाचल प्रदेश उपायुक्त किन्नौर ‌डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज ‌तीन दिवसीय जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‌के ‌प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस…

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को सूची में शामिल कराने हुई कार्यशाला

भोपाल वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंज़र्वेशन एरिया (जीएचएनपीसीए), साईरोपा कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में 2 दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन 15–16 मार्च को किया गया। कार्यशाला…