भारी पड़े भोपाल के धुरंधर, क्रिकेट मैच में इन्दौर को हराया

ApniKhabar

इंदौर : भोपाल की मीडिया टीम ने इंदौर मीडिया टीम को 30 वें वार्षिक मैत्री टी-20 क्रिकेट मैच में नौ विकेट से हरा दिया। यशवंत क्लब मैदान पर स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा आयोजित मैत्री मैच में इंदौर मीडिया इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी जोड़ी राजकुमार अग्निहोत्री और तनिष्क शर्मा ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। अग्निहोत्री ने सर्वाधिक 25 रन बनाये और फिर असीम जैन ने 22 रनों का योगदान दिया। 12.4 ओवर में इंदौर टीम ने भोपाल को 127 रनों का लक्ष्य दिया।

भोपाल के कप्तान इंद्रजीत मौर्य ने गेंदबाजी में कप्तान की भूमिका निभाते हुए सर्वाधिक तीन विकेट झटके। विवेक साध्य और ललित कटारिया ने दो-दो एवं रामकृष्ण यदुवंशी ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में भोपाल टीम की सलामी जोड़ी अक्षत शर्मा और आनंद रजक ने इंदौर के गेंदबाजों की पहले पांच ओवर में लय बिगाड़ कर अपनी जीत पक्की कर ली । शर्मा ने 41 और रजक ने 15 रन जोड़े।

प्रभात शुक्ला ने विकेट पर आते ही शॉटों की झड़ी लगाकर नाबाद 45 रन बटोरे और टीम को जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया। मैच के प्रारंभ में स्टेट प्रेस क्लब, अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला, प्रदेश प्रकाश के संपादक अनंत बिल्लोरे, उद्योगपति अमरीश पचोरिया, वरिष्ठ पत्रकार गणेश एस चौधरी ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह के प्रमुख अतिथि एमपीसीए के सचिव सुधीर असनानी, वरिष्ठ कमेंटेटर पद्मश्री सुशील दोषी, जॉइंट कलेक्टर राकेश शर्मा, सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी, पूर्व कुलपति डॉ. मानसिंह परमार एवं वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र जैन रहे। इस अवसर पर अतिथियों अतिथियों ने कहा कि मैत्री मुकाबले से जीवन में सकारात्मकता आती है, जिसका असर लेखन पर भी पड़ता है।

इस मैच में भोपाल टीम विजेता, इंदौर टीम उपविजेता, मैंन ऑफ़ द मैच प्रभात शुक्ला, बेस्ट बेट्समैन राजकुमार अग्निहोत्री, बेट्स बोलर इंद्रजीत मौर्य एवं बेस्ट फील्डर विवेक साध्य को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही मैच अम्पायर आशुतोष सावनेर एवं नरेश दुर्गिया को भी सम्मानित किया गया। संयोजक राजू घोलप ने मैच आयोजन की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत संजय लुणावत, इंद्रजीत मौर्य, कमल कस्तूरी, विजय गुंजाल, अजय भट्ट, यशवर्धन सिंह, बंसीलाल लालवानी, दीपक माहेश्वरी, श्रद्धा चौबे, सुदेश गुप्ता एवं प्रवीण धनोतिया ने किया

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह

ApniKhabar

ApniKhabarधर्मशाला भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश को देव भूमि…

चैत्र नवरात्रि पर कटरा के लिए विशेष ट्रेन संचालन की अवधि बढ़ी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली…