भोपाल : संभागायुक्त ने सांची में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा

भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह द्वारा सांची में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में एसआईआर के तहत की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया गया। 

संभागायुक्त श्री सिंह ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों से कहा कि बीएलओ तथा बीएलए को समन्वय के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित करें। बैठक में बताया गया कि एसआईआर के तहत जिले के चारों विधानसभाओं में शत-प्रतिशत कुल 1041485 गणना पत्रकों को डिजिटाइज्ड कर दिया गया है।

जिले में मतदाता केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण के बारे में बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्रों की संख्या 1230 थी। इनमें 1200 से अधिक मतदाता के कारण 115 नवीन मतदान केन्द्र और दूरी अधिक होने के कारण 39 नवीन मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण किया गया हैं। इस प्रकार युक्तियुक्तकरण के पश्चात कुल 1381 मतदान केन्द्र हो गए हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

Life is a Journey from Emptiness to the Great Void

“Life is a journey from emptiness to the great void, where it ultimately dissolves.” This tagline has been with me for over twenty years—a quiet compass that has guided my…

सामाजिक न्याय के लिए जरूरी अंबेडकर की राह

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का हम उनकी जयंती के मौके पर पुण्य स्मरण कर रहे हैं। उनका सपना था कि हर इंसान को समाजिक न्याय मिल सके। हर गांव-शहर…