मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गुरूवार को भोपाल में उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदेश में ही मिले और विदेश जाने की आवश्यकता कम पड़े। राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के अध्ययन केन्द्र स्थापित करने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित कर रही है।श्री यादव ने कहा एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी, और ताइवान की एशिया यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार केन्द्र खोलने पर सक्रिय संवाद चल रहा है। इन अध्ययन केंद्रों की स्थापना प्रदेश में प्रस्तावित है, जिससे इंजीनियरिंग, एआई, डेटा साइंस, हेल्थ साइंस और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे तथा स्थानीय उद्योगों और स्टार्टअप्स को संयुक्त शोध का लाभ मिलेगा। टास्क फोर्स का आदेश शीघ्र जारी होगा ताकि प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ सके।
गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर
ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…






