भोपाल- निगम की गाड़ियों में लगेंगे जीपीएस सिस्टम

ApniKhabar

भोपाल नगर निगम कमिशनर संस्कृति जैन ने निगम की गाड़ियों में से हो रही डीजल चोरी की घटना को काफी गंभीरता से लिया है। अब निगम की गाड़ियों को जीपीएस सिस्टम से लैस करने की तैयारी की जा रही है जिसके पहले चरण में फायर बिग्रेड और पानी के टैंकरों के अलावा कचरा ढोने वाली गाडियों में इनको लगाया जाएगा। जल्द ही इसके टैंडर होने वाले हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर निगम डीजल चोरी रोकने के लिए अपने पानी और कचरा टैंकरों सहित लगभग 300 वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा चुका है, ताकि निगरानी हो सके और ड्राइवरों द्वारा की जा रही हेराफेरी पकड़ी जा सके लेकिन यह कामयाब नहीं हो सके। इससे पहले निगम में 2001 में भी जीपीएस लगाए गए थे, लेकिन डीजल चोरों ने सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया था।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…