बैतूल- ग्राम झगड़ियां में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत 23 फरवरी को ग्राम झगड़ियां में ओम आयुर्वेदिक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विद्या चौधरी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

शिविर में ओम आयुर्वेदिक महाविद्यालय की डॉ. नमिता साहने एवं चिकित्सक दल द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 50 स्वयंसेवकों ने घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मेघा मालवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रासेयो सहायक सरिता झारे, पंकज पावर, दीपक उइके एवं सविता पाल की विशेष सहभागिता रही। दलनायक कु. गरिमा दोडके के नेतृत्व में स्वयंसेवक कु. राजेश्वरी सलामे, कु. अनामिका अकोदिया, कु. रश्मि इवने, कु. निशा परते एवं कु. रानी बडाई ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

क्लोरीन गैस के रिसाव से परेशान हुए लोग, अब स्थिति सामान्य

झाबुआ । जिले के थांदला नगर स्थित वाटर वर्क्स प्लांट में 3 अप्रैल 2026 को आरओ प्लांट से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसके कारण थोड़े समय…

शिक्षकों के हित में टी.ई.टी. अनिवार्यता पर पुनर्विचार हो: दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। दिनांक 3 अप्रैल 2026 को लिखे इस पत्र में प्रदेश के…