जिले के वन स्टॉप सेंटर बालाघाट में एलाइंस लेप्रा एड्स नियंत्रण परियोजना के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की समय पर जांच एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर के अंतर्गत महिलाओं की एचआईवी, सिफलिस, टीबी तथा हेपेटाइटिस-बी/सी की निःशुल्क जांच की गई। इस दौरान कुल 45 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच परिणामों में सभी महिलाओं की एचआईवी एवं सिफलिस रिपोर्ट नॉन-रिएक्टिव पाई गई, जिससे उपस्थित महिलाओं में संतोष और आत्मविश्वास का भाव देखने को मिला।





