मध्यप्रदेश में GST चोरी का आरोप, जांच की मांग

ApniKhabar

भोपाल

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि विभिन्न राज्यों से मध्य प्रदेश में संगठित रुप से जी एस टी की चोरी हो रही है।

उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर विभिन्न राज्यों से मध्यप्रदेश में हो रही संगठित GST चोरी के गंभीर प्रकरण की केंद्रीय स्तर पर व्यापक जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

श्री सिंगार ने इस संबंध में आज 16 मार्च 2026 को एक पत्र जारी किया। इस पत्र प्रतिलिपि अध्यक्ष केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC), वित्त मंत्री मध्यप्रदेश एवं प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग मध्यप्रदेश को भी दी गई है।

पत्र में नेता प्रतिपक्ष श्री सिंघार ने उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा प्रमुख औद्योगिक जिलों से प्राप्त विस्तृत जानकारी के आधार पर यह गंभीर विषय केंद्र सरकार के संज्ञान में लाना आवश्यक है कि विभिन्न राज्यों से मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर संगठित तरीके से GST चोरी का एक नेटवर्क संचालित हो रहा है।

इस नेटवर्क के माध्यम से भारी मात्रा में माल का परिवहन और व्यापार बिना वैध ‘कर’ भुगतान के किया जा रहा है।

पत्र में बताया गया है कि गुजरात, महाराष्ट्र तथा दक्षिण भारत के राज्यों से आयरन सामग्री, निर्माण सामग्री और मसालों सहित विभिन्न व्यापारिक वस्तुएँ बड़े पैमाने पर ट्रकों के माध्यम से मध्यप्रदेश लाकर पूरे प्रदेश में वितरित की जा रही हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्री को भेजे गए पत्र में श्री सिंघार ने कहा कि इस संगठित व्यवस्था के संचालन में कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आ रही हैं।

बड़ी मात्रा में माल का परिवहन फर्जी अथवा हेरफेर किए गए E-Way Bill के माध्यम से किया जा रहा है। कई मामलों में वास्तविक माल की मात्रा और कीमत कम दिखाकर अंडर-इनवॉइसिंग की जाती है, जिससे देय GST का भुगतान कम हो सके।

श्री सिंगार ने यह भी उल्लेख किया है कि संगठित तरीके से कार्य करने वाले बिचौलियों और परिवहन नेटवर्क के माध्यम से यह पूरा तंत्र संचालित किया जा रहा है, जो माल को बिना कर भुगतान के विभिन्न राज्यों से मध्यप्रदेश तक पहुँचाने की व्यवस्था करते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि इस प्रकार की गतिविधियों के कारण भारत सरकार तथा मध्यप्रदेश सरकार दोनों के GST राजस्व को प्रतिवर्ष हजारों करोड़ रुपये की संभावित हानि हो रही है। उन्होंने ये भी कहा कि इसके पुख्ता प्रमाण भी मौजूद हैं।

श्री सिंघार ने इस विषय की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण की केंद्रीय स्तर पर व्यापक और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा इसमें शामिल संगठित नेटवर्क, परिवहन चैनलों और संबंधित संस्थाओं की भूमिका की गहन पड़ताल की जाए।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

क़तर से 1100 भारतीय आज भारत रवाना

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: क़तर में फंसे भारतीयों की घर वापसी तेज़ हो गई है। आज क़तर एयरवेज़ की उड़ानों से करीब 1100 भारतीय नई दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अन्य शहरों के…

आ रही है सलमान खान की नई फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस

ApniKhabar

ApniKhabar मुम्बई। सलमान खान फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदला गया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से आएगी। सलमान…