आकाशवाणी इंदौर को मिला वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड का प्रमाण पत्र

ApniKhabar

इंदौर । आकाशवाणी इंदौर को “वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड” का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आकाशवाणी की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। आकाशवाणी की टीम ने 17 फरवरी 2026 संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े से भेंटकर उन्हें यह प्रमाण पत्र सौंपा।
उल्लेखनीय है कि आकाशवाणी इंदौर द्वारा विगत वर्ष 18 अगस्त को श्रीमहांकाल राजसी सवारी का आकाशवाणी इंदौर की क्रियेटिव टीम द्वारा अनवरत 05.30 घंटे तक सजीव ऑखों देखा हाल प्रसारित किया था, जिसे मध्यप्रदेश स्थित आकाशवाणी के सभी 19 केंद्रो द्वारा एक साथ रिले किया गया। इस अभूतपूर्व कार्य की सराहना करते हुए इसे वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड की सूची में दर्ज किया गया। आकाशवाणी द्वारा यह आयोजन तात्कालीन आयुक्त जनसम्पर्क एवं वर्तमान में संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देशन में किया गया था। Nirwin World’s Greatest Record (NWGR) द्वारा सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के नाम यह प्रमाण पत्र दिया गया। यह प्रमाण पत्र किसी नॉन-स्पोर्ट्स इवेंट के सबसे लंबे लाइव ब्रॉडकास्ट में एक्टिव पार्टिसिपेशन और कीमती योगदान के लिए दिया जाता है।

————- अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

स्वर्गीय सुरेश तांतेड की स्मृति में राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। अभिनव कला परिषद और मधुबन सामाजिक संस्था की ओर से आज 7 मार्च को सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करुणा धाम आश्रम के…