समान नागरिक संहिता पर सहमति ज़रूरी, मतभेद नहीं: मोहन भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि समान नागरिक संहिता यूसीसी को बनाते समय सभी को विश्वास में लिया जाना चाहिए ताकि मतभेद पैदा न हों।

मोहन भागवत ने आरएसएस के शताब्दी समारोह के मौके पर आयोजित मुंबई में ‘संघ की 100 साल की यात्रा : नये क्षितिज’ कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि संघ का दृष्टिकोण हमेशा से सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का रहा है और किसी भी सुधार की दिशा में आगे बढ़ते समय इसी भावना को केंद्र में रखा जाना चाहिए।

मोहन भागवत ने कहा कि भारत का विभाजन इसलिए हुआ, क्योंकि “हिंदू भाव” को भुला दिया गया। मोहन भागवत ने कहा कि “धर्म के कारण ही देश का विभाजन हुआ। भारत में इस्लाम और ईसाई धर्म आज भी मौजूद हैं। कभी कभी झड़पें होती हैं, लेकिन फिर भी देश एकजुट रहा, लेकिन हिंदू भाव का विस्मरण भारत के विभाजन का मुख्य कारण बना।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

पत्रकार ही बचाएं पत्रकारिता का लोकधर्म

“वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोकधर्म ” विषय पर विषय विशेषज्ञों ने 11 अप्रैल 2026 को चर्चा और चिंतन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।…

फिल्म अभिनेत्री कृति ने कहा, मध्यप्रदेश में जेंडर समानता के प्रयास सराहनीय

भोपाल । फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा है कि मध्यप्रदेश जेंडर समानता के लिए मैदानी स्तर पर अच्छा काम हो रहा है। इससे सामाजिक बदलाव हो रहा है। यह…