ग्राम पिपरिया में 100 बोरियों से बना अस्थायी बांध, जल संचय अभियान की पहल

ApniKhabar

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेशभर में संचालित जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड बजाग में आज ग्राम पिपरिया में जल संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नवांकुर संस्था बैगा आदर्श समाज सेवा संस्था (सेक्टर क्रमांक 01) की नेतृत्वकारी भूमिका में ग्राम पिपरिया के चिन्हान टोला जाम डबरा नाला पर 100 बोरियों का अस्थायी बांध तैयार किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक अंजू दुबे, मेंटर खिलावन सिंह गौतम, सुरेन्द्र धर बड़गैंया, पूजा तिवारी, प्रस्फुटन समिति से रोहित तथा छात्र-छात्राओं चमरू यादव, बिराजो यादव, मुन्नी बघेल, चंद्रवती एवं सरिता की सक्रिय सहभागिता रही। इस पहल से गाँव के नाले में जलधारण क्षमता बढ़ेगी तथा आगामी दिनों में कृषि कार्यों और पेयजल उपलब्धता में सहयोग मिलेगा। ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे जल संरक्षण हेतु प्रभावी कदम बताया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…