भोपाल एवं इंदौर मीडिया इलेवन के बीच 20-20 मैत्री क्रिकेट मैच 21 को

ApniKhabar

भोपाल : स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. द्वारा 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे यशवंत क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर भोपाल एवं इंदौर की मीडिया टीम के बीच टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले 30 वर्षों से भोपाल एवं इंदौर के पत्रकार यह मैत्री मैच खेलते आ रहे हैं।

इस मैच के लिए भोपाल मीडिया टीम में इंद्रजीत मौर्य, कप्तान (नेशनल स्पोट्र्स टाइम्स), आर.के. यदुवंशी, उपकप्तान (दैनिक भास्कर), राघवेंद्र सिंह (आईएनडी 24), मोहन द्विवेदी (दूरदर्शन), अक्षत शर्मा (स्वदेश ज्योति), शशि शेखर (राज एक्सप्रेस), आनंद रजक (दैनिक भास्कर), ललित कटारिया (नवदुनिया), प्रभात शुक्ला (दैनिक भास्कर), पीयूष मिश्रा (पीटीआई), अखिल परस्ते (जनसम्पर्क विभाग), अजय मौर्या (एनएसटी), विवेक साध्य (पीपुल्स समाचार), जुबेर कुरेशी (नारदमुनि), विकास बिल्लौरे (जनसंपर्क विभाग), पंकज शर्मा (पीआईबी), मुकेश विश्वकर्मा (नवदुनिया), रामेश्वर भार्गव (एनएसटी), केडी शर्मा, कोच (नई दुनिया), संजीव श्रीवास्तव, टीम मैनेजर (4पीएम) रहेंगे।

इसी प्रकार इंदौर की मीडिया टीम में संजय लुणावत, कप्तान (6 पीएम), सुनील जोशी, उपकप्तान (एसआर टाइम्स), राहुल दुबे, मनीष जोशी, विकास मिश्रा (दैनिक भास्कर), अभिषेक मिश्रा, सौरभ पवार, नीलेश करोसिया (डिजियाना न्यूज़), राजकुमार अग्निहोत्री (प्रभात किरण), नवीन यादव (पीपुल्स समाचार), असीम जैन (असली दुनिया), तनिष्क शर्मा (एसपीसी न्यूज़), सुदेश गुप्ता (एनकाउंटर न्यूज़), देवेन्द्र जायसवाल (स्वदेश न्यूज़), राजेश्वर सेठ (इंदौर समाचार), समीर खान (बीबीसी), पंकज क्षीरसागर (स्वतंत्र पत्रकार) कोच, राजू घोलप, मैनेजर (यश भारत) रहेंगे।

मैच के दौरान अंपायरिंग की जिम्मेदारी आशुतोष सावनेर और नरेश दुर्गिया संभालेंगे।‌ स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के अनुसार क्रिकेट मैच को लेकर पत्रकारों में उत्साह देखा जा रहा है।

-अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का समापन

ApniKhabar

ApniKhabarरांची रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का समापन हो गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में…

थांदला में लापरवाह पार्षदों की वजह से नगर बेहाल 

ApniKhabar

ApniKhabarझाबुआ। झाबुआ जिले की नगर परिषद थांदला द्वारा आज 14 मार्च 2026 को परिषद की महत्वपूर्ण बैठक होना थी। आज यहां पंद्रह वार्डों के पार्षद अपने कार्य में इतने मशगूल…