सीएम योगी ने मथुरा में किए राधा-कृष्ण के दर्शन-पूजन

ApniKhabar

मथुरा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण-राधारानी के दर्शन के साथ 645 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

  “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” के अवसर पर मथुरा में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यशोदानंदन की जन्मभूमि मथुरा पहुंचे जहां पर उन्होंने श्रीकृष्ण और राधा रानी का दर्शन-पूजन किया। साथ ही,  645 करोड़ लागत की विभिन्न जन-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण के 5 हजार 252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भगवान केशव एवं श्री राधा रानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ब्रजभूमि के रज-रज में श्रीकृष्ण की भक्ति और श्री राधा रानी की शक्ति के दर्शन हम सभी को होते हैं। श्रीवृषभानुदुलारी एवं यशोदानंदन की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और बच्चों को क्षीरपान और साधु-संतों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

Related Posts

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दिल्‍ली लखपति बिटिया योजना का शुभारंभ करेंगी

ApniKhabar

ApniKhabarराष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्‍टेडियम में दिल्‍ली लखपति बिटिया योजना का शुभारंभ करेंगी।राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्‍टेडियम में दिल्‍ली लखपति…

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है

ApniKhabar

ApniKhabarकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। श्री कार्नी ने कल मुंबई पहुंचने पर सोशल मीडिया पोस्ट में…

One thought on “सीएम योगी ने मथुरा में किए राधा-कृष्ण के दर्शन-पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *