कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। श्री कार्नी ने कल मुंबई पहुंचने पर सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही। उनकी भारत की यह पहली आधिकारिक यात्रा हैं।

महाराष्ट्र के प्रोटोकॉल और मार्केटिंग मंत्री जयकुमार रावल ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों, मजबूत जन-संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर आधारित है। श्री कार्नी आज, मुंबई में उद्योग जगत के प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। वे व्यापारिक बैठकों में भाग लेंगे और भारतीय तथा कनाडा के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों, उद्योगपतियों, वित्‍त विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षकों और भारत में कनाडा के पेंशन फंडों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

  • Editor

    I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

    Related Posts

    इंडियन मीडिया वॉरियर अवार्ड्स से सम्मानित हुए पत्रकार

    भोपाल । युवा समाजसेवी स्वर्गीय पूरण राव की पुण्य स्मृति में हर वर्ष जयपुर शहर में एक विशेष आयोजन किया जाता है जिसने देश के पत्रकार जगत में अपनी प्रभावी…

    लघु उद्योग भारती मालवा अंचल की बैठक में हुई आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

    भोपाल। विगत दिनों उज्जैन में लघु उद्योग भारती मालवा अंचल क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की 34 इकाइयों के लगभग 200 उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।…