रायसेन में विकास कार्यों की समीक्षा , केन्द्रीय कृषि मंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश 

ApniKhabar

भोपाल।

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा संसदीय क्षेत्र का दौरा किया । वे इसी क्षैत्र से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने रायसेन में ‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा)’ की बैठक की। 

बैठक में नशामुक्ति, खाद कालाबाजारी, नकली खाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदियों, जल संरचना, ऊर्जा विभाग के कामकाज की प्रगति सहित अन्य जनकल्याण विषयों पर गहन चर्चा हुई।

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन जिले में कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान योजनावार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि, खाद की कालाबाजारी या नकली खाद विक्रय करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

 उन्होंने जिले में मूंग उपार्जन कार्य की भी जानकारी और उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान श्री चौहान ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि रायसेन जिले को विकास और जनकल्याण के मामले में मॉडल बनाएं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करें। जो भी पात्र व्यक्ति योजना के हितलाभ से वंचित रह गया है तो उसे शीघ्र योजना का लाभ दिलाया जाए। निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हों इसके लिए सघन मॉनीटरिंग की जाए।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस के कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना का क्रियान्वयन इस प्रकार हो कि हितग्राहियों को समय पर किश्त की राशि जारी हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो और कार्य समय पर पूरे हो इसके लिए जिला स्तर पर सघन मॉनीटरिंग की जाए। 

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024-25 में रायसेन जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कुल 27 हजार 981 आवास स्वीकृत किए गए जिनमें से 4 हजार 825 पूर्ण हो गए हैं और 23 हजार 156 प्रगतिरत हैं।

श्री चौहान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जिले में लखपति दीदियों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए कहा कि, अधिक से अधिक महिलाएं, बहनें लखपति दीदी बनें इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि रायसेन जिले में 43 हजार 613 लखपती दीदी हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवनिर्मित और निर्माणाधीन सड़कों के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में प्रत्येक गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाए। 

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 276.236 किमी लम्बाई की 30 सड़कें स्वीकृत की गई जिनमें से 28 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसी प्रकार योजना के तहत स्वीकृत किए गए 13 पुलों में से 09 पुलों का कार्य पूर्ण हो गया है। बैठक में एनएचएआई के कार्यो की भी समीक्षा की गई। 

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि, कृषि विभाग का अमला खेतों का भ्रमण करें और फसल में रोग की समस्या होने पर किसानों को उचित कीटनाशक के प्रयोग की जानकारी दें। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से किसानों को खेती की उन्नत और नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाए। 

श्री चौहान ने रबी फसल हेतु अभी से तैयारियां करने के भी निर्देश दिए। जिले की बासमती धान विदेशों में रिजेक्ट किए जाने की जानकारी संज्ञान में लाने पर केन्द्रीय मंत्री ने कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को बताएं कि जो कीटनाशक विदेशों में प्रतिबंधित हैं उनका उपयोग ना करें।

बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में स्थित जलाशयों, तालाबों में जल संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में नल से जल उपलब्ध कराना है। जो परियोजनाएं अभी तक अपूर्ण हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशनों की पृथक-पृथक जानकारी लेते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

– अमिताभ पाण्डेय 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

क़तर से 1100 भारतीय आज भारत रवाना

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: क़तर में फंसे भारतीयों की घर वापसी तेज़ हो गई है। आज क़तर एयरवेज़ की उड़ानों से करीब 1100 भारतीय नई दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अन्य शहरों के…

आ रही है सलमान खान की नई फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस

ApniKhabar

ApniKhabar मुम्बई। सलमान खान फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदला गया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से आएगी। सलमान…

One thought on “रायसेन में विकास कार्यों की समीक्षा , केन्द्रीय कृषि मंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश 

  1. Пинко Казино предлагает широкий выбор онлайн-игр и азартных развлечений.
    Пинко Казино
    Интерфейс интуитивно понятен даже для новых пользователей.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *