देवाधिदेव शिव पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

भोपाल।

श्रावण मास में श्रीमती अनीता सिंह द्वारा भगवान शिव पर आधारित चित्रों की कलात्मक प्रदर्शनी “शिवांकन” का शुभारंभ डॉ नारायण व्यास, डॉ अजय जायसवाल ,उमेश गुप्ता एवं योगेश गुप्ता द्वारा गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

 उल्लेखनीय है कि शिव भक्त श्रीमती अनीता सिंह तीन वर्ष पूर्व रेलवे से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले कर अपनी चित्रकला अभिरुचि को पूरा समय दे रही हैं व उनके सभी चित्रों में महादेव की छवि विद्यमान है। 

इस अवसर पर गाडरवारा से आए डॉ अजय जायसवाल ने अपने व्यक्तिगत संग्रह से भगवान शिव की २००० से ५०० वर्ष प्राचीन लघु प्रतिमाओं को भी प्रदर्शित किया एवं उनके इतिहास की जानकारी दी। इस बारे में सुधीर जैन पांड्या और डी पी तिवारी ने बताया कि यह प्रदर्शनी 27 जुलाई रविवार से 4 अगस्त सोमवार 2025 तक जारी रहेगी । 

कलाप्रेमी दर्शक आर्ट एंड हॉबी ग्रुप भोपाल की सदस्य श्रीमती अनीता अमर सिंह के निवास B-222, प्रगति नगर, BHEL, बरखेड़ा पठानी, भोपाल में इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अदालत और नगर निगम के आदेश पर भारी बिल्डर की मनमानी

भोपाल । मध्यप्रदेश में बिल्डर नियम कानून की लगातार अवहेलना कर रहे हैं।अब तो ऐसा लगता है कि उन्हें कोर्ट, कचहरी के आदेश की भी चिंता नहीं है। नगर निगम…

सामूहिक प्रार्थना है णमोकार मंत्र: शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर…

Leave a Reply