बालाघाट- 100 दिनों से अधिक की लंबित 10 शिकायतों पर कलेक्‍टर ने की सुनवाई

ApniKhabar

कलेक्‍टर मृणाल मीना द्वारा प्रत्‍येक मंगलवार को सीएम हेल्‍पलाईन की 50 दिनों से अधिक की लंबित शिकायतों की समक्ष में सुनवाई की जाती है और इस दौरान शिकायतकर्ता व संबंधित विभाग के अधिकारियों को समक्ष में खड़ा कर उनका पक्ष सुना जाता है। इसी कडी में कल 100 दिनों से अधिक की लंबित 10 शिकायतों की कलेक्‍टर श्री मीना ने समक्ष में सुनवाई की।

इस दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर 03 कर्मचारियों को निलंबित करने, 03 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

01 कोटवार को पद से पृथक करने के निर्देश दिये गए है। समक्ष में सुनवाई के दौरान अपर कलेक्‍टर जीएस धुर्वे, डीपी बर्मन, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री नायक, लोकसेवा प्रबंधक अनिल लिल्‍हारे उपस्थित थे।

Related Posts

कुसुम योजनाओं में किसानों की रूचि से प्रदेश बनेगा नवकरणीय ऊर्जा में आदर्श राज्य :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ApniKhabar

ApniKhabarमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को लाभ की स्थिति में आने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कुसुम योजनाओं में किसानों द्वारा…

झाबुआ- कलेक्टर ने ली कृषि कल्याण वर्ष 2026 के संबंध में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक

ApniKhabar

ApniKhabar मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कृषि एवं संबद्ध विभागों की…