कांग्रेस ने कहा, मध्यप्रदेश में टोल माफिया सक्रिय

ApniKhabar

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि शराब माफिया, ड्रग्स माफिया और भू माफिया के बाद अब मध्य प्रदेश में टोल माफिया भी पूरी तरह सक्रिय है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री पटवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सैकड़ों ऐसे अवैध टोल चल रहे हैं, जो आम आदमी से बेहिसाब वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के टोल अपनी सड़क की लागत से 200 से 300 करोड़ रुपये ज्यादा वसूल चुके हैं, फिर भी जनता से लूट जारी है।

श्री पटवारी के अनुसार एक आम नागरिक गाड़ी खरीदते समय टैक्स देता है, तनख्वाह से टैक्स देता है, फिर भी सड़क पर चलने के लिए उससे टैक्स वसूला जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार वर्ष 2022 में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने संसद में कहा था कि 60 किलोमीटर के भीतर दो टोल नहीं होने चाहिए और यदि ऐसा है तो तीन महीने के भीतर एक टोल हटाया जाएगा। लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी मध्य प्रदेश में स्थिति जस की तस है।

श्री पटवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि आम जनमानस से इस तरह की लूट बंद होनी चाहिए और प्रदेश में चल रहे अवैध वसूली के सभी टोल प्लाजा बंद किए जाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में विभिन्न राजमार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगने वाले टोल टैक्स को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा लगातार सदन से सड़क तक कार्यवाही कर रहे हैं श्री सकलेचा ने इस संबंध में पूर्व में राज्य विधानसभा में सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अदालत में भी याचिका लगाई है जो विचाराधीन है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मध्यप्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं : मुख्य सचिव 

ApniKhabar

ApniKhabar भोपाल। मध्यप्रदेश में घरेलू रसोई गैस सहित पीएनजी और सीएनजी की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।  यह बात राज्य के…

टी.आई.टी. कॉलेज में ‘प्लेसमेंट डे’ समारोहपूर्वक मना

ApniKhabar

ApniKhabarराज्यपाल श्री पटेल ने मंगलवार को स्वशासी संस्थान टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (टी.आई.टी.) के वार्षिक ‘प्लेसमेंट डे’ समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का…