कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम को लेकर गरमाया मामला

ApniKhabar

कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम में लियोनेल मेसी के कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद पर राज्य के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने इस मामले में सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कोलकाता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। सुवेंदु अधिकारी का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान VIP कल्चर को बढ़ावा दिया गया, जिससे आम लोगों में नाराज़गी फैली। 

हाई कोर्ट की खंडपीठ ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है। भाजपा नेता ने राज्य सरकार द्वारा बनाई गई जांच समिति की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि FIR मंत्रियों को बचाने के लिए तैयार की गई है। उन्होंने खेल मंत्री अरूप विश्वास और दमकल मंत्री सुजीत बसु की गिरफ्तारी की मांग की है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मेसी के नाम पर राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश उलटी पड़ गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आयोजक समेत तोड़फोड़ के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है हालांकि नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि आम लोगों को पकड़ा जा रहा है और प्रभावशाली लोगों को छोड़ा जा रहा है। मामले में दो अन्य जनहित याचिकाएं भी दायर की गई हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मध्यप्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं : मुख्य सचिव 

ApniKhabar

ApniKhabar भोपाल। मध्यप्रदेश में घरेलू रसोई गैस सहित पीएनजी और सीएनजी की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।  यह बात राज्य के…

टी.आई.टी. कॉलेज में ‘प्लेसमेंट डे’ समारोहपूर्वक मना

ApniKhabar

ApniKhabarराज्यपाल श्री पटेल ने मंगलवार को स्वशासी संस्थान टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (टी.आई.टी.) के वार्षिक ‘प्लेसमेंट डे’ समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का…