सशस्त्र सेना झंडा दिवस को लेकर पूर्व सैनिकों ने जागरूकता रैली निकाली

ApniKhabar

झुंझुनूं : सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग की ओर से जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पुनिया के नेतृत्व में विभाग के कार्मिकों और पूर्व सैनिकों ने जागरूकता रैली निकाली।

रैली सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय से प्रारंभ होकर शहीद परमवीर पीरू सिंह स्मारक पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रैली शहीद स्मारक पहुंची और वहां भी शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

कर्नल अनिल पुनिया ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस को लेकर पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत चंदा संग्रहण अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहीदों के परिवार और सैनिक समुदाय के हित में उठाया गया हर कदम हमारे राष्ट्रधर्म के निर्वहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से आगे भी जागरूकता और जनसहयोग से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाने की जानकारी दी गई।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मध्यप्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं : मुख्य सचिव 

ApniKhabar

ApniKhabar भोपाल। मध्यप्रदेश में घरेलू रसोई गैस सहित पीएनजी और सीएनजी की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।  यह बात राज्य के…

टी.आई.टी. कॉलेज में ‘प्लेसमेंट डे’ समारोहपूर्वक मना

ApniKhabar

ApniKhabarराज्यपाल श्री पटेल ने मंगलवार को स्वशासी संस्थान टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (टी.आई.टी.) के वार्षिक ‘प्लेसमेंट डे’ समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का…