गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 श्रद्धालुओं का सामूहिक रुद्राभिषेक

ApniKhabar

भोपाल। सामूहिक रुद्राभिषेक में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने एक साथ महाकाल भगवान की आराधना की। प्रातः आरती के पश्चात 108 दंपत्तियों ने सजल श्रद्धा के परिसर मे भगवान शिव का अभिषेक किया। वैदिक कर्मकांड का संचालन आचार्य डॉ. दयानंद समेले ने किया। शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल, गन्ने के रस, कच्चे दूध, शहद, घी और मिश्री से विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री सुखदेव दांगी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों पंकज जी, योगेंद्र हरोड़े जी, ओपी विश्वकर्मा जी, दानवेंद्र जी, बलराम जी, शिवदयाल जी, मदन जी, शांति दीदी, राकेश मिश्रा जी ने आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। आदरणीय रमेश नागर ने अपने संबोधन में व्यसनमुक्त जीवन का संदेश देते हुए युवाओं को सृजनात्मक कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय रहा और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इसी क्रम में गायत्री शक्तिपीठ के अलावा भोपाल उत्तर स्थित बैद्यनाथ कॉलोनी, शबरी नगर में करोंद चेतना केंद्र के माध्यम से 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 70 मरीजों का परीक्षण कर औषधि वितरित की गई। साथ ही इमलिया स्थित श्रीराम गौशाला में गोपेश्वर महादेव का पूजन-अभिषेक भी संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

-अभिषेक परमार

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

स्वर्गीय सुरेश तांतेड की स्मृति में राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। अभिनव कला परिषद और मधुबन सामाजिक संस्था की ओर से आज 7 मार्च को सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करुणा धाम आश्रम के…